दिव्यांग व शादी-विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत करें आनलाइन आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजन को अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन स्वीकार किये जा रहें है।
इस योजनान्तर्गत दिव्यांग दम्पति को विवाह करने पर पुरुष के दिव्यांग होने पर रू० 15000 /- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रू० 20000/- तथा यदि दम्पति (पति-पत्नी) दिव्यांग है तो रू0 35000/- पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है। इच्छुक / पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन भरते समय आवेदक दम्पति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, सक्षम स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता आदि अभिलेखों के साथ वेवसाइट http://uphwd.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी प्रकार की असुविधा हेतु कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी देवरिया में किसी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। दम्पति आय कर दाता न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago