महिला चिकित्सालय मऊ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ रामेश्वर एवं अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महिला चिकित्सालय,मऊ में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण, चिकित्सकगण ने उपस्थित आमजन मानस को लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम 1994 के तहत लिंग चयन तकनीक के दुरुपयोग पर प्रतिबंध एवं भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु अल्ट्रासाउंड सेंटरों, द्वारा लिंग परीक्षण किये जाने पर अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्यवाही के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। भारत के बच्चियों के न्यायिक, प्रशासनिक, राजनीतिक, तकनीकी, एवं खेल जगत में वैश्विक ख्याति और सामाजिक,व पारिवारिक योगदान का अनुसरण करते हुए,बेटियों को बचाने के लिए बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को समाप्त करने हेतु जागृत किया गया साथ ही समाज में युवाओं एवं बच्चों को नशीले पदार्थों से मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, एवं शारीरिक बचाव हेतु तंबाकू जनित पदार्थ, शराब, नशीली दवाओं के सेवन से बचने एवं स्वस्थ भारत के लिए अमूल्य योगदान के प्रति जागरूक किया गया।
उपस्थित जन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्वाकांक्षी लाभ के प्रति जानकारी प्रदान करते हुए 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के सुलभ व सरल निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर, सम्बन्धित पम्पलेट इत्यादि का वितरण भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

2 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

2 hours ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

3 hours ago

दशकों पुराने बकाये पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, बिहार-झारखंड के कर्मियों को मिलेगा ₹1 लाख मुआवजा

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और झारखंड के पांच बंद हो…

4 hours ago

कोपागंज में कथित अवैध प्लाटिंग पर बड़ा सवाल, शिकायतों के बाद प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज

कोपागंज में भूमाफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी! जमीनों की शिकायतों से प्रशासन के सामने…

4 hours ago

बिहार में मौसम का दोहरा असर! मानसून पड़ा कमजोर, फिर भी 17 जिलों में बाढ़ का खतरा

सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…

6 hours ago