नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
ग्राम सभा बरसीपार ब्लाक सलेमपुर मे हरनहीं चौराहा स्थित बृजेश यादव के आवास पर संत रविदास समाज कल्याण संस्थान सलेमपुर के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन स्थानीय आजाद नर्सिंग होम सलेमपुर के चिकित्सकों द्वारा किया गया । जिसमे 49 मरीजों की जाँच की गयी , लगभग 23 जरूरत मन्द लोगों को नि:शुल्क दवा भी बितरित की गयी ।संत रविदास समाज कल्याण संस्थान की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए 300 रूपये में जनता चश्मा भी बितरित करने की योजना के अन्तर्गत 14 लोगों के लिए चयनित किया गया । संस्थान के मुख्य संयोजक डा अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि आगामी बुद्धवार बृहस्पतिवार तक जनता चश्मा बनवाकर बृजेश यादव जी की मकान पर उपलब्ध करा दिया जाएगा और लाभार्थी को उपलब्ध करा दिया जाएगा ।इस शिविर में आजाद नर्सिंग होम की तरफ से डा निखिल विनय ( डी आप्थ), नदीम सिद्दीकी , मैनेजर पवन कुमार एवं कुमार सौरभ के साथ पांच अन्य कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे ।अन्त मे बृजेश ने क्षेत्रीय गणमान्य ब्यक्तियों , संस्थान के संयोजक एवं आजाद नर्सिंग होम की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं झूलन पाण्डेय समाजसेवी ने आजाद नर्सिंग होम सलेमपुर की पूरी टीम को सम्मानित किया और ग्रामवासियों का आभार ब्यक्त किया और कहा कि जनहित के लिए यह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है और ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। हरेन्द्र गौतम हरनही ने भी सबका आभार ब्यक्त किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

10 minutes ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

3 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

7 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

7 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

7 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

7 hours ago