नशीली दवाई के साथ एसएसबी व पुलिस के संयुक्त टीम ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा पर रात में पेट्रोलिंग के दौरान एक बाइक सवार को 300 टेबलेट नशीली दवा के साथ पकड़ा गया जिसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देश पर मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह और एसएसबी के जवानों के साथ गुरुवार रात को भारत नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गश्त के दौरान नेपाल की तरफ से मोतीपुर थाना क्षेत्र के बस्थन्वा गांव में एक बाइक सवार आता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो बाइक की डिक्की से 300 टेबलेट अल्प्रजोलम बरामद हुआ जिसके बारे में जानकारी ली गई तो वह कुछ नहीं बता सका। इस पर प्रतिबंधित दवा रखने के मामले में उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद दवा और बाइक को सीज कर दिया गया है।अभियुक्त की पहचान असलम पुत्र सोहराब खां निवासी अचकवा बलईगांव के रूप में हुई है। टीम में उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, एसआई नीरज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र राव, सिपाही अमित यादव, एसएसबी जवान ललित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

20 minutes ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

3 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

7 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

7 hours ago

‘माफी मांगकर ही अयोध्या आएं’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे से पहले CM योगी का बड़ा बयान

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

7 hours ago

महिला सुरक्षा और जनविश्वास पर पुलिस का जोर, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…

7 hours ago