रतनपुर वीआरसी पर बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षता प्रशिक्षण का हुआ समापन

कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए छः बैच मे कुल 550 शिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक के रतनपुर वीआरसी पर वीईओ चन्द्र भूषण पाण्डेय के नेतृत्व मे समस्त एआरपी प्रशिक्षक की भूमिका मे कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए लगभग 550 शिक्षक व शिक्षा मित्रों को बुनियादी भाषायी एवं गणितीय दक्षता पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन एआरपी संयुक्ता सिंह व संदीप वर्मा ने एनसीएफ एफएस 2022 के तहत तीन वर्ष से आठ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास, मातृ भाषा, अनुशासन, किताबों का बोझ, खेल खेल मे बच्चों को सीखाना आदि संदर्शिका आधारित बहुत ही सरल ढंग से प्रशिक्षण देकर भाषा व गणित पर प्रशिक्षित किया।
इस दौरान प्रशिक्षु वन्दना, राधा धवल, सुमन गुप्ता, गोविन्द प्रसाद साहनी,विभा शुक्ला, संध्या शुक्ला, उमेश, दिवाकर, विजय प्रकाश, संगीता चौधरी, संध्या श्रीवास्तव, रंजीता, आशिया खातून, रवि त्रिपाठी, मकसूद अहमद, श्रीवंश, गीता, शशि साहनी, ज्योति मद्धेशिया,अनिरुद्ध, राकेश तिवारी, संजय जयसवाल, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

3 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

4 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

5 hours ago