विधिक साक्षरता के तहत शिविर का आयोजन। साक्षरता के तहत शिविर का आयोजन

उतरौला(बलरामपुर( राष्ट्र की परम्परा) । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलरामपुर जनपद में कानून के बारे में साक्षर करने के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन सीएचसी उतरौला में किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता सीएचसी उतरौला के अधीक्षक सी पी सिंह ने किया।
प्राधिकरण के लीगल वालिंटियर उदय चन्द्र ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को जागरूक करते हुए उन्हें कानूनी जानकारी दी। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं व हक के प्रति सचेत किया। महिला लीगल वालिंटियर यासमीन ने महिला मरीजों को जागरूक करते हुए उनको मिलने वाली सुविधाओं को जागरूक किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण की जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला अधीक्षक सी पी सिंह ने मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों का स्वस्थ्य परीक्षण के सभी इंतजाम सरकार द्वारा किए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए गए थे। तमाम लाभार्थी के आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड में नाम की गल्ती से उनके कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। उन्हें इसमें सुधार कराकर आयुष्मान कार्ड बनवा लेना चाहिए। इस समय टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसमें सहयोग करके टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने मरीजों को सचेत करते हुए कहा कि अस्पताल में दवा मौजूद होने पर कोई डाक्टर बाहर से दवा लिखता हूं तब इसकी सूचना उन्हें दे जिससे इसपर रोक लगाया जा सके। नेत्र परीक्षण, गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा, एक्सरे समेत तमाम सेवाएं अस्पताल में उपलब्ध है जिसका फायदा मरीज उठा सकते हैं। लीगल वालिंटियर उदय चन्द्र व यासमीन ने अस्पताल में आए महिला व पुरुष मरीजों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी कर उन्हें उनके हक व सरकारी सुविधाओं की कानूनी जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।अन्त में लीगल वालिंटियर उदय चन्द्र ने आगन्तुओ का आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

31 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

39 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

52 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago