वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05193/05194 छपरा-पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन, छपरा से 18 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा पनवेल से 19 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 11 फेरों के लिये किया जायेगा।
05193 छपरा-पनवेल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 27 जून, 2024 तक छपरा से प्रत्येक वृहस्पतिवार को 15.20 बजे प्रस्थान कर बलिया से 16.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.05 बजे, वाराणसी से 19.50 बजे, बनारस से 20.05 बजे, प्रयागराज से 22.40 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.20 बजे, कटनी से 03.35 बजे, जबलपुर से 05.00 बजे, इटारसी से 08.55 बजे, भुसावल से 13.25 बजे, नासिक से 17.10 बजे, इगतपुरी से 18.15 बजे तथा कल्याण से 19.57 बजे छूटकर पनवेल 20.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05194 पनवेल-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 28 जून, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को पनवेल से 21.40 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 22.21 बजे, दूसरे दिन इगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक से 02.30 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, इटारसी से 11.40 बजे, जबलपुर से 16.40 बजे, कटनी से 18.00 बजे, सतना से 19.30 बजे, तीसरे दिन प्रयागराज से 02.05 बजे, बनारस से 04.00 बजे, वाराणसी से 04.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 06.00 बजे तथा बलिया से 07.5 बजे छूटकर छपरा 08.50 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 14 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…