आपरेशन कायाकल्प से बदली है प्रदेश के विद्यालयों की सूरत : बीईओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय, भगवानपुर के सेवित क्षेत्र में वन विभाग रेंज कार्यालय के सामने शुक्रवार को, एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत, निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत चल रही योजनाओं के एलईडी वैन के, माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित आपरेशन कायाकल्प से, प्रदेश के विद्यालयों की बदलती तस्वीर की जानकारी गली-मुहल्लों तक में पहुंचाई जा रही है। इसके तहत दीक्षा एवं रीड एलांग रूप से बच्चों को मिल रही आनलॉइन शिक्षा, डीबीटी से मिला अभिभावकों को सम्मान, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, पढ़ रही बेटियाँ, बढ़ रही बेटियॉ, सफलता की कहानियां लिख रही बेटियां तथा निपुण हो हर बच्चा बनाएगा अपना भविष्य जैसे कार्यक्रमों को प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago