हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आनलाईन आवेदन करने की तिथि 10 मार्च

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि सचिव/ कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त जिलो में ई-सुविधा केन्द्र / हज फॅसिलीटेशन सेन्टर स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमे गत वर्ष उ०प्र० शासन द्वारा जिलों में हज आवेदन से सम्बन्धित कार्यो को जिला स्तर पर ही सम्पादित कराये जाने हेतु शासन द्वारा अनुदानित मदरसों पर हज ई-सुविधा / हज फॅसिलीटेशन केन्द्र खोल गये थे, जहाँ पर जिले से इच्छुक आवेदन करने वाले यात्रियों को आनलाइन आवेदन करने एवं उनके प्रपत्रों को अपलोड कराये जाने की व्यवस्था की गयी थी। हज 2023 की घोषणा हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आनलाईन आवेदन करने की तिथि 10 मार्च तक निर्धारित की गई है, इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिसे आवेदक आवेदन करने से पूर्व पढ़ सकते है।
उक्त के क्रम में जिले स्तर पर अनुदानित मदरसा इस्लामिया महुआरी, पथरदेवा, मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम मलसी खास पथरदेवा मदरसा शेख साहबजादा दारूल उलूम, नरायनपुर, बन्जरिया, मदरसा अरबिया अन्जुमन इस्लामिया, कस्बा मदनपुर, मदरसा मकतब जामिया इस्लामिया कादरिया दारूल उलूम हतवा नकहनी, भटनी, मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया रामनगर, लार, देवरिया। मदरसा अरबिया रजाउल इस्लाम, तेलियां कलों, पर ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किये जाने के निर्देश जारी कर दिया गया है तथा निर्देशित किया गया है कि उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ पत्र में दिये गये दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए अपने मदरसे पर हज ई सुविधा केन्द्र / हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करे तथा इच्छुक आवेदन करने वाले यात्रियों को आनलाइन आवेदन करने एवं उनके प्रपत्रों को अपलोड कराए जाने की व्यवस्था करें एवं ई सुविधा सेन्टर केंद्र/हज फैसिलीटेशन सेंटर स्थापित करते हुए उसकी सूचना कार्यालय में फोटोग्राफ्स सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। किसी असुविधा / कठिनाई हेतु प्रदेश स्तर पर उ0प्र0 राज्य हज समिति लखनऊ के सीयूजी नंबर 7310103543 एवं विकास भवन में स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, देवरिया से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

9 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 days ago