हज 2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी से 10 मार्च तक

हज पर जाने वालों को एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना होगा अनिवार्य

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि सचिव / कार्यपालक उ०प्र०, राज्य हज समिति लखनऊ के द्वारा हज-2023 पर जाने वाले हज यात्रियों के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि हज हेतु आनलाईन आवेदन 10 फरवरी से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 10 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। हज आवेदन पत्र भरने से पूर्व, हज-2023 के दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ा जाय। आवेदन की निर्धारित अन्तिम तिथि से भारतीय अंतराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैद्यता 03 फरवरी 2024 से कम न हो । आवेदन करते समय रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा नहीं करना है। एक कवर में एक परिवार से अधिकतम चार व न्यूनतम एक व्यस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फार्म में अंकित आवासीय पता व पासपोर्ट में अंकित पता एक समान होने पर, आवासीय प्रमाण के रूप में पासपोर्ट की फोटोप्रति मान्य होगी। यदि इसमें पता भिन्न है तो स्वहस्ताक्षरित प्रपत्र-जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर पहचान पत्र व गत तीन माह के बिजली / टेलीफोन बिल (लैण्डलाईन) / पानी का बिल, गैस कलेक्शन प्रमाण-पत्र आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर वेबसाईट पर अपलोड करना होगा।
आवेदक को उड़ान से एक माह पूर्व कोविड-19 की वैक्सिन लगवाना आवश्यक है। तभी उड़ान की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि हज-2023 हेतु अभी अन्तिम रूप से कुल खर्च का निर्धारण नहीं हुआ है, केवल दो किस्तों प्रथम किश्त रूo 81,500.00 व द्वितीय किस्त रू0 1,70,000 है। तीसरी व अन्तिम किस्त की सूचना बाद में दी जायेगी।
जनपद कुशीनगर से हज आवेदन करने वाले हज यात्रियों को, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने हेतु सी०यू०जी० नं०-7310103543 आवंटित किया गया है, जिस पर सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उक्त के अतिरिक्त जनपद स्तर पर हज यात्रियों की सुविधा के लिए एक हज फैसिलीटेशन केन्द्र मदरसा फैजुल उलूम दा०त० इस्लामिया जमालपुर, पडरौना-कुशीनगर खोला गया हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज यात्रा – 2023 पर जाने वाले जनपद के इच्छुक हज यात्रियों को अवगत कराया है कि, हज कमेटी की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर दिये गये विस्तृत दिशा निर्देशों के अनुसार हज आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें, तथा किसी भी असुविधा हेतु अपने नजदीकी हज फैसीलीटेशन केन्द्र अथवा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

53 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago