नगर में डिजिटल लाइब्रेरी का खुलना मील का पत्थर साबित होगा – राधेश्याम पाण्डेय

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)।
। नगर के मोहल्ला पकड़ी में गुरुवार को डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ विज्ञान संजीवनी कॉलेज के डायरेक्टर राधेश्याम पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि राधेश्याम पांडेय ने अपने संबोधन में कहाकि इस डिजिटल लाइब्रेरी का नगर में खुलना मील का पत्थर साबित होगा। श्री पांडेय ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का युग है, इसके लिए बच्चों को शुरू से ही लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा तभी वह सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने में सफल हो पाएंगे। आगे कहा कि लाइब्रेरी का माहौल शांत व अनुशासन से परिपूर्ण होना चाहिए । इसलिए लाइब्रेरी में आने वाले सभी बच्चे इस बात का प्रयास जरूर करें।
इसके पूर्व विद्वान पंडित विनोद शुक्ला ने मंत्रोच्चारण व पूजन अर्चन किया। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर गिरिराज तिवारी व प्रबन्धक अनुराग तिवारी ने संयुक्तरुप से मुख्य अतिथि राधेश्याम पांडे का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बताया कि इस संस्था को खोलने का उद्देश्य मात्र प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य विषयों की तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों को कम फीस में उत्तम व्यवस्था एवं अध्ययन का माहौल देना है। आगे बताया कि इस संस्था में एक साथ 54 छात्र लाइब्रेरी में कंप्यूटर से पठन पाठन कर सकते हैं। इस अवसर पर शिवम तिवारी, राजन सिंह, राकेश सिंह, राजा तिवारी ,रामसूरत तिवारी, भगवती प्रसाद मिश्र, आशीष तिवारी, अनूप द्विवेदी व गौरव तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

19 hours ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

1 day ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

1 day ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

2 days ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

2 days ago