सोशल ऑडिट में खुली भ्रष्टाचार होगी रिकवरी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) नगरा ब्लाक के मनरेगा में सोशल आडिट की जांच मे पकड़ी जा रही गड़बड़ी पर शासन के सख्त निर्देश पर अब रिकवरी की सूची तैयार हो रही है।तेरह अगस्त को भीटकूना ग्राम पंचायत में हुये मनरेगा कार्य की जांच में किए गये एक लाख सताताईस हजार आठ सौ बारह रूपये की रिकवरी मनरेगा बीएमसी द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजते ही खलबली मची हूई है। रिकवरी की संस्तूति भेजने वाली टीम पर ग्राम प्रधान ने पैसा मांगने का आरोप लगा दिया है। मनरेगा की सोशल आडिट ने नगरा ब्लाक के भीटकूना के डूमाडांड़ में अगस्त महीने मे पोखरी खोदाई करने की जांच ग्रामीणो की शिकायत पर की थी कि पोखरी की खुदाई जेसीबी से कराकर चहेते मनरेगा मजदूरो के नाम पर धनराशि आहरित की जा रही है।जांच टीम ने जांच किया तो मनरेगा द्वारा हो रहे कार्य मे परते खुलने लगी।मनरेगा मजदूर रामबचन पेशे से प्राईवेट शिक्षक है,मधु दिव्यांग है तो राधिका चूड़ी बेचने का कार्य करती है वहीं जनार्दन कार्य न करके दुसरे कार्य करते हैं।कुल पंद्रह जाब कार्ड धारको के मस्टरोल की जांच हूई तब अधिकारियो की आंखे खुल गयी एक ही कलम से मिलते जुलते हस्ताक्षर किए मिले हैं।सोशल आडिट टीम के बीआरपी भोला चौरसिया ने पोखरी के नाम पर वर्ष 2021-22 मे आहरित धनराशि 96288 व गलत मनरेगा मजदूरो के नाम पर पुनः उसी पोखरी पर वर्ष 2022-23 मे धनराशि 31524 आहरित किए जाने की रिकवरी की संस्तुति जनपद मुख्यालय भेज दी है।रिकवरी होने की सूचना पर अन्य ग्रामसभाओ मे भी खलबली मची हूई है।मनरेगा धनराशि गलत तरीके से आहरित करना गले की फांस बन गया है। बीआरसी भोला चौरसिया ने कहा कि पांच पोखरी की खुदाई भीटकूना गांव मे हूई है।पहली जांच मे ही लाखो की गड़बड़ी मिली है।जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा पैसा मांगने का आरोप लगाया जा रहा है निराधार है इस संबंध मे प्रधान प्रियंका ने कहा कि सोशल आडिट टीम जांच कर पैसे की मांग की नही देने पर रिकवरी को भेज दिया है। खण्ड विकास अधिकारी नगरा विनय कुमार वर्मा ने कहा कि भीटकूना मे सोशल आडिट टीम ने गड़बड़ी पकड़ी है।जिसमे रिकवरी होना है।जनपद स्तर से पत्र आते ही रिकवरी करायी जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

13 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago