पूरे देश में गूंज रहा सिर्फ एक ही स्वर ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’: योगी आदित्यनाथ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में पांच चरण का चुनाव हो चुका हैं। छठा चरण हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पार के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद गठबंधन का बिखराव तय है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया पहचान के अभाव में नही है। यहां के लोग जागरूक है। इस देश का 1947 में धर्म के आधार पर विभाजन हो चुका है। मुसलमानों को आरक्षण देने की घोषणा करने वालों को आप उखाड़ फेंकें। यही कहने आपके बीच आया हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार ने मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। उच्च न्यायालय ने उसे रद्द कर दिया। ममता बनर्जी कह रही है, वह कोर्ट आदेश नहीं मानेगी। इसी तरह से कांग्रेस, सपा, बसपा धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारी सरकार ने अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला को बिराजमान किया। मैं आप से पूछना चाहता हूं, क्या कांग्रेस या सपा अथवा बसपा की सरकार होती तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनता ? कहा कि 23 करोड़ की पाकिस्तान की आबादी भूख से मर रही है। हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दे रही है।इंडी गठबंधन के लोग पाकिस्तान के पास एटम बम होने की बात कह कर डरवा रहे है। मोदी के नेतृत्व का यह आधुनिक भारत है, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कहा बलिया में भी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है। स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। रेलवे का आधुनिकीकरण हो रहा है। सड़क, अस्पताल, पुल-पुलिया के साथ बलिया में मेडिकल कालेज, बस स्टेशन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी, एमबीबीएस सहित अन्य उच्चस्तरीय पढ़ाई करने वालों की सुविधा बढाई गयी है। उन्होंने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
कांग्रेस और सपा की सरकार में दंगे होते थे। देश में चारों तरफ विस्फोट होते थे। आतंकवाद रोकने में सरकार विफल थी। कांग्रेस और सपा में इच्छा शक्ति का अभाव था। वह इस समस्या का समाधान नहीं चाहते थे और सिर्फ बहाने बनाते थे, लेकिन आज यह सभी समाप्त हो रहा है। अगर विपक्ष की सरकार बनी तो फिर प्रदेश में साम्प्रदायिक दंगे होंगे। माफिया व अपराधियों का बोलबाला होगा, जिन्हें मैंने रौंदा है। ऐसे लोगों को वोट देकर पुनर्जीवित करने का पाप न करें।
इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, नागेंद्र पांडे, मारकंडे शाही, जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ लोगों ने अपने विचार रखें।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago