निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव ने सर्व साधारण को अवगत कराया है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के आदेशो के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना (संस्थान कोड – 154) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाटा ( संस्थान कोड – 441 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया पुरुष (संस्थान कोड – 442 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवरही ( संस्थान कोड-155), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नौरंगिया (संस्थान कोड 241 ), राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसया महिला ( संस्थान कोड-153) है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। जनपद कुशीनगर के इच्छुक युवक एवं युवतिया वेबपोर्टल http://www.scvtup.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण हेतु अन्तिम तिथि 03.07.2023 तक थी जिसे अब ऑनलाइन पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि – 10.07.2023 रात्रि 12:00 बजे तक बढ़ाई गयी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र अतिशीघ्र अपना पंजीकरण कराये। प्रवेश पंजीकरण हेतु सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए रू० 250 व अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये रू0 150 निर्धारित है। सामान्य जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय प्रधानाचार्य नोडल राजकीय, आई०टी०आई० पडरौना से सम्पर्क किया जा सकता है तथा तकनीकी जानकारी हेतु मोबाईल नं० 7897992063, 9450881505 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago