24 जुलाई से खुलेंगे मत्स्य योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन

पूर्व आवेदक भी कर सकेंगे पुनः आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना समेत कई योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने दी।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना और उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी http://fisheries.up.gov.in पर 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना से जुड़ी परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि शासन स्तर से किसी योजना में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही प्रभावी होंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में रद्द या प्रतीक्षारत आवेदकों को पुनः आवेदन करने का अवसर दिया गया है। योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी कार्यदिवसों में विकास भवन स्थित मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

16 minutes ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

2 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

6 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

15 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

16 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

16 hours ago