छात्रवृत्ति योजनांतर्गत ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति,सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत द्वितीय चरण हेतु छात्र,छात्राओं द्वारा आन लाइन आवेदन करने का दिनांक 08 जुलाई 2022 से 07 नवम्बर 2022 निर्धारितकिया गया है तथा छात्र छात्राओं द्वारा 10 नवम्बर 2022 तक आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने हेतु समय निर्धारित की गयी है। साथ ही संस्थान द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2022 तक छात्रों द्वारा किए गये आवेदन पत्र को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गयी है। जनपद में अब तक छात्र, छात्राओं द्वारा कुल 13799 आवेदन पत्र फाइनल सब्मिशन किया गया है, परन्तु अब तक 5433 आवेदन पत्र ही अग्रसारित किया गया है। वर्तमान रिपोर्ट के आधार पर अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग के कुल 8366 आवेदन पत्र लम्बित है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा को संचालित करने वाले संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अनुरोध है कि छात्र/छात्राओं से समस्त दस्तावेज मंगाकर जाँच करते हुए अन्तिम तिथि दिनांक 15 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से डाटा अग्रसारित करने का कष्ट करें। अगर कोई भी पात्र छात्र / छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित होते हैं तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संस्थान की होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

51 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago