विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रशिक्षण हेतु आन लाईन आवेदन15 तक

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा) उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गयी है, जिसमें ट्रेडवार लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल वृद्धि किया जायेगा और प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट भी वितरीत किया जायेगा। जनपद देवरिया हेतु दर्जी, बढ़ई, हलुवाई, लोहार, कुम्हार व्यवसायों का चयन किया जाना है जिसमें दर्जी व्यवसाय में 300, बढ़ई व्यवसाय में 25, हलुवाई व्यवसाय में 50, लोहार व्यवसाय में 25 व कुम्हार व्यवसाय में 25 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु आन लाईन आवेदन बेबसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि दि० 15 अक्टूबर है निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आन लाईन कर हार्ड कापी जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
आवेदन हेतु पात्रता के विवरण में उन्होंने बताया है कि आवेदक जनपद का मूल निवासी हो। आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिये। आवेदक पारस्परिक कारीगर होने चाहिये। किसी योजना में लाभान्वित नही होनी चाहिये।परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा (परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है) । योजना हेतु जाति एक मात्र आधार नही होगा।आवेदन को प्रधान तथा नगर पंचायत / नगर पालिका के बार्ड द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। हस्त शिल्प पहचान पत्र धारक को प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नही होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

12 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

17 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

17 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

17 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

22 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

23 hours ago