मनकापुर मार्ग पर लालगंज से इमलिया बनघुसरा तक सड़कों पर बह रहा है एक से डेढ़ फुट पानी

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)l बाढ़ की चपेट में उतरौला तहसील क्षेत्र के सैकड़ों‌ गांव आ ग‌ए हैंl क‌ई गांवों में बाढ़ का पानी घरों मैं घुस गया हैl जहां लोग छतों पर रहकर पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ की त्रासदी किसानों के सैकड़ो हेक्टेयर धान की फसल लील ग‌ई है‌। ग्राम बौड़िहार, रसूलाबाद, टेढ़वा तप्पा बांक, गोनकट, हसनगढ़, डुढ़ुहिया,मस्जिदिया, कंचनपुर, गोवर्धनपुर, परसौना, चिचुहड़ी सहागियां, नंदौरी, भरवलिया, हासिम पारा, छितरपारा, पाला पाली, मटयरिया कर्मा, मिलौली बाघाजोत, मोहनजोत, गुरुदयाल डीह, अल्लीपुर बुजुर्ग, बभन पुरवा, महुआ धनी, बरायल, कटरा, बारम, फत्तेपुर, रुस्तम नगर, कोहिनिया, उपरौहौला, कर्मा, पिपरा एकडंगा, रसूलपुर, राजापुर, पनवापुर,रेहरा माफी,चीती,बनकटवा,गरीब नगर, समेत सैकड़ा भर गांव बाढ़ की जद में आ गए हैं। नदी से बाहर निकले पानी ने रास्तों को जलमग्न कर दिया है। जबकि खेतों में खड़ी किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। पुलिस प्रशासन के लोग ग्रामीणों को नदी व बाढ़ वाले रास्ते की ओर जाने से रोक रहे हैं। राप्ती नदी के पानी ने तबाही मचा रखा है। गुरूवार रात राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से पिपरा घाट मार्ग से पानी होता हुआ उतरौला नगर कर्बला के पास मुख्य मार्ग पर आ गया है। नदी के किनारों से बाहर निकला पानी किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहा है। हालत यह है कि मनकापुर मार्ग पर लालगंज से इमलिया बनघुसरा तक सड़कों पर डेढ़ से दो फिट पानी बह रहा है पानी के तेज बहाव के चलते छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो ग‌ई है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बाढ़ का पानी गांव, रास्तों व खेतों में कहर बरपा रहा है। क्षेत्र के सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। गांव से शहर आने वाले रास्ते जलमग्न हो चुके हैं। लोगों के सामने पीने के लिए साफ पानी व खाने के लिए भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। जानवरों के चारे के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी धान, सब्जियां, दलहन, गन्ना, सरसो की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सूखे की मार झेल रहे किसानों को बाढ़ के पानी ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। किसानों के सामने अगला समय काफी संकट भरा होने वाला है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी फैलने ना पाए इसके लिए स्वास्थ्य महकमा लगातार भ्रमण कर दवाइयां वितरित कर रहा है। हालाकि इस बाढ़ से प्रभावित गांवों में विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ राहत कार्यों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित गांव के भ्रमण के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा ने ग्रामवासियों से बात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ खत्म हो जाने के बाद फसलों के नुकसान का आकलन राजस्व विभाग की टीम द्वारा कराया जाएगा और नुकसान हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

37 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

4 hours ago