Simply रेडक्रास सोसाइटी ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए कैंप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बारिश रुकने से बाढ़ का संकट कम होने लगा है । लेकिन जनपद के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में अभी भी जलभराव की समस्या है। वहीं कटान से विस्थापित हुए परिवारों के सामने दो जून की रोटी का संकट भी बना हुआ है।इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर समाज सेवी संस्थाएं आगे बढ़कर पीड़ितों का दर्द बाँट रहीं हैं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष व जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देशन पर सोसाइटी के सदस्यों ने प्रभावित इलाकों में शिविर लगाकर मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उन्हें राहत सामाग्री वितरित की इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन सरदार सरजीत सिंह व प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पुट्टी लाल वाजपेयी एवं रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य अजय शर्मा,फहीम किदवई,कुंवर दिवाकर सिंह व जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने महसी व फखरपुर के प्रभावित गांव बौंडी, तारापुरवा ,गोलागंज, शुक्लपुरवा ,क़ायमपुर , टिकुरी,मुरौवा ,धनौली, धोबियनपुरवा,रमवापुर व गंगा पुरवा में बाढ़ राहत शिविर लगाकर लंच पैकेट वितरित किया।मौके पर मौजूद जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय भी बताए।साथ ही बुखार व अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप से दवाएं व सलाह लेने के लिए कहा । इस दौरान बौंड़ी थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद व उनके सहकर्मी पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago