संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जिसमे महिला एवं बच्चियों को संरक्षित किया जाता है। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश द्वारा वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई केंद्र पर लंबित प्रकरण में पीड़िता के लिए उपलब्ध सुविधाओं स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सीय सुविधाओं, पुलिस सुरक्षा, कानूनी सलाह व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई।
वन स्टाफ सेंटर के विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार जागरूकता जागरूकता शिविर व पम्पलेट आदि के माध्यम से करने के लिए सेंटर की प्रबंधक को निर्देशित किया। निरीक्षण में सेंटर के स्टाफ़ एवं महिला सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहीं।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…