दो बाईकों की टक्कर में एक की दर्दनाक मौत,दूसरा गंभीर

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की सांय लगभग सात बजे जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर स्थित शारदा सहायक नहर के पास हुई। भुड़सुरी ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती निवासी उदयभान चौहान 40 वर्ष पुत्र रामधनी चौहान बाइक से रतनपुरा बाजार से अपने बाइक से घर जा रहे थे। इनके बाइक की पीछे एक और बाइक थी, जिस पर नंगवा निवासी राज विक्रम सिंह 18 वर्ष पुत्र राजेश सिंह एक विधालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।आगे बाइक चला रहे उदयभान चौहान नहर के पास अपनी बाइक नहर पुलिया से जाने वाले अपने गांव के रास्ते की तरफ मोड दिए,तभी पीछे से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर एकत्र हो गए, और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचाया गया ।जहां अधीक्षक डॉक्टर भैरव पांडेय ने उदयभान चौहान को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राज विक्रम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मृतक उदयभान चौहान सऊदी अरब में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता थे। अभी 15 दिन पूर्व ही सउदी अरब से अपने गांव आये थे। उसकी तीन बच्चियां हैं। जैसे ही उसके मौत की सूचना उसके गांव पहुंची ,पत्नी मंजू देवी पिता रामधनी चौहान और उसके शेष तीन भाई भी मौके पर पहुंचे, और उसका शव देखते ही फूट-फूट कर रोने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची ,और मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

1 hour ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

1 hour ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

1 hour ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago