संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक देश-एक चुनाव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने गुरुवार को वॉल पेंटिंग संबंधित स्लोगन लिख अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को देश में एक साथ चुनाव होने के फायदे गिनाए।
भाजपा जिले भर में इस तरह से वाल पेंटिंग के जरिए जिले भर में नगर-नगर गांव-गांव में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर वॉल पेंटिंग के जरिए माहौल बनाने में लग गई है।
इस अवसर अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिन्हें इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एक अन्य समाचार के अनुसार जिले के नगर पंचायत मगहर की पूर्व चेयरपर्सन संगीता वर्मा के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला मोहल्लापुर, आजाद नगर व तिवारी टोला में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को सलाम किया।
इस अवसर पर यात्रा के विधानसभा संयोजक गौरव कुमार निषाद, नगर संयोजक अत्रेश श्रीवास्तव, युवा नेता संदीप मिश्रा, अमित वर्मा, सुनील तिवारी, विनय तिवारी, सभासद गण सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…
दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…