गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम नयनसर के पूर्व प्रधान नागेंद्र चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। प्रकरण जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आया उन्होंने परिवार को आत्मीयता के पुट में भरपूर आर्थिक संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री की तरफ से मदद मिलते ही पूर्व प्रधान के परिजन कृतज्ञता प्रकट करते हुए बोल पड़े, महाराज की मदद ने संभाल लिया वरना हम बिखर जाते।
नागेंद्र चौधरी नयनसर के पूर्व प्रधान रहे। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी, विगत 8 मई को उनका निधन हो गया। पूर्व प्रधान के घर की आर्थिक दशा वर्तमान समय में काफी खराब हो गई थी। यह बात जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पता चला तो उन्होंने स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की एक टीम स्वर्गीय नागेंद्र चौधरी के नयनसर गांव स्थित, आवास पर पहुंची और पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक उनकी पत्नी को प्रदान किया।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…