बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर अवायां गांव के पास वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत। तो वैन चालक भी गंभीर रुप से घायल है।
घायल वैन चालक को गंभीरावस्था मे सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छठ त्योहार के दिन युवक की मौत से गांव-घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। उभांव थाना क्षेत्र के सिसैंड गांव निवासी विकास यादव (30) नगरा की तरफ से जा रहाथा। बिल्थरारोड-नगरा मार्ग पर स्थित अवयां गांव के पास सामने से वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में विकास के साथ ही वैन चालक इलाके के मलेरी निवासी 30 वर्षीय रमेश गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया, जहां के चिकित्सक ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रमेश को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…
— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…