रोडवेज बस व कार की टक्कर में एक की मौत, चार गम्भीर


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर-बेल्थरा मार्ग पर तिलौली गांव के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति को मौत हो गई वहीं चार अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहाँ से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के भोड़वार से खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव मांगलिक कार्यक्रम में शामिल आए थे । मांगलिक कार्यक्रम में आये पांच लोग कार( यूके 07 v 6999) से वापस घर जा रहे थे। अभी वे तिलौली गांव के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बेल्थरारोड डिपो की बस से जबरदस्त टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भयानक थी आस पास के लोगों की नींद खुल गई। मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सदलबल के साथ पहुंचे एसएचओ योगेश यादव ने सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने 70 वर्षीय फागू प्रसाद निवासी असांव थाना बनकटा जनपद देवरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल 45 वर्षीय अर्जुन निवासी असांव, 32 वर्षीय नितेश , और 28 वर्षीय अमित गुप्ता निवासीगण भोड़वार तथा 16 वर्षीय पंकज पुत्र कमलेश निवासी बनकटा देवरिया का प्राथमिक उपचार कर उनको बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

25 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

57 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago