जमीनी विवाद में दबंगों के हमले से एक की मौत

जैतीपुर/शाहजहापुर(राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर- कस्बे में सोमवार रात जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा किए गए हमले में घायल रामबाबू की मंगलवार शाम बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई।बुधवार शाम करीब 6 बजे जैसे ही रामबाबू का शव उसके घर पर पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।बवाल की आशंका को देखते कई थानों की पुलिस फोर्स स्थिति को संभालने में जुट गई।बता दें कि कस्बे की रामबाबू के घर पर रात में सोते समय जमीन विवाद को लेकर गांव नौगवां गोविंदपुर के ओमकार यादव नें अपने परिवार के लोगो साथ मिलकर हमला कर दिया था।सोते समय अचानक हुए हमले से परिजन हड़बड़ा गये थे ।हमले में रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी मंगलवार शाम उपचार के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गईं।रामबाबू की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बच्चों सहित माता-पिता भाई- बहनों का बुरा हाल है।इस हमले और मौत के बाद पुलिस के खिलाफ लोगो में रोष दिखा दबंगों द्वारा मारपीट में घायल व्यक्तियों द्वारा थाने में तुरंत सूचना देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई त्वरित कदम ना उठाए जाने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मृतक के दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। सीओ प्रियांक जैन नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। सब घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
रामबाबू का शव बरेली में पीएम होने के बाद बुधवार शाम जैसे ही उसके घर पहुंचा।तो परिजनों में हाहाकार मच गया। पत्नी आरती पछाड़े खा कर रोने लगी। परिजनों सहित गांव वालों की भी आंखें नम हो गई। उसके छोटे-छोटे तीनों बच्चों का हाल बेहाल हो गया।स्थिति संभालने में जुटे रहे पूर्व विधायक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख जवान बेटे रामबाबू की मौत से पिता देशपाल सिंह मां मीना देवी पत्नी आरती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगबीर सिंह चौहान आदि नें परिजनों को समझाया।हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
सीओ तिलहर प्रियांक जैन नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार लेते रहे हर अपडेट घटना की संवेदन शीलता को देखते हुए सीओ तिलहर प्रियांक जैन,तहसीलदार सत्येंद्र कटियार पूरे दिन पल-पल की अपडेट लेते रहे। कार्रवाई का आश्वासन देर शाम हुआ अंतिम संस्कार बुधवार शाम करीब 6 बजे रामबाबू का शव उसके घर पहुंचा तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी सहित मुकदमे में लूट की धारा बढ़ाने पर अड़ गए। सीओ प्रियांक जैन दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहां चार आरोपी पुलिस की हिरासत में है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।शिथिलता बरतने पर हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल लाइन हाजिर सीओ प्रियांक जैन ने बताया मामले में शिथिलता बरतने पर हेड कांस्टेबल कपिल त्यागी, कांस्टेबल गौरव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच की जा रही है अगर अन्य किसी पुलिसकर्मी शिथिलता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पिकेट पर लगे सवालिया निशान रामबाबू का कस्बे में थाने से करीब 400 मीटर आगे मेन रोड पर मकान है।रात में पुलिस भी गस्त पर रहती है। अब सवाल यह है कि कस्बे में इतनी बड़ी घटना हो गई और पुलिस को खबर तक नहीं लगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

5 minutes ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

12 minutes ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

42 minutes ago

पति की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पीट-पीटकर की गई थी हत्या, पुलिस की कार्रवाई जारी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एनएटीएस के तहत प्रशिक्षु चयन प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…

1 hour ago

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

2 hours ago