बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
कुशीनगर जनपद के तमकुही राज से बाइक से घर लौटने के दौरान चौरा खास थाना क्षेत्र अंतर्गत, बेलवा चौराहा के समीप दो बाईकों के आमने सामने भिडंत में बाइक सवार समेत होमगार्ड का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।
देवरिया जनपद के मेहाहरहंगपुर निवासी कमालुद्दीन होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत हैं।जिनकी ड्यूटी स्थानीय थाने पर है।वह शनिवार को किसी जरूरी काम के लिए बाइक से तमकुही राज गए थे जहा से वापस घर लौटने के दौरान देर शाम, कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग पर चौरा खास थाना क्षेत्र के बेलवा चौराहा के समीप पहुंचे थे।की विपरीत दिशा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमे दूसरा बाइक सवार समेत होमगार्ड जवान भी घायल हो गया।उसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर गिरी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।मौके पर जुटी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।और वाहन को कब्जे में ले लिया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…