वीर सैनिकों का सम्मान कर मनाया गया पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि का जन्मदिन

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा )। शुक्रवार को देवरिया के पलक लॉन में पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के जन्मदिन पर एक शाम वीरों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और उनके परिवार का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पूर्व सांसद के समर्थक उपस्थित रहे।
भाजपा नेता शशांक मणि ने कहा कि जनरल साहब हमेशा से मां भारती की सेवा करते आ रहे हैं। भारतीय सेना के उपथलसेनाध्यक्ष रहकर उनहोंने बांगलादेश के विरुद्ध एक अहम भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। जब सेना से सेवानिवृत्त हुए तब लोक सभा में देवरिया का प्रतिनिधित्व किया। उनके कार्यकाल में कई उपलब्धियां उन्होंने हासिल की। जिसमें 75000 इंदिरा आवास, सेना भर्ती सहित कई उपलब्धियां शामिल है।

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और कंबल वितरण किया
श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के जन्मदिवस से पूर्व ग्राम बोड़िया सुल्तान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से ज्यादा ग्रामवासी लाभान्वित हुए और कंबल वितरण भी किया गया। भाजपा नेता शशांक मणि ने बताया कि जनरल साहब ने 42 वर्षों तक एक सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा की। इसके बाद अपनी आराम की जिंदगी छोड़कर वे सक्रिय राजनीति में आए और लोकसभा क्षेत्र देवरिया को अपनी सेवाएं दी।
सामाजिक सौहाद्र वार्ता का हुआ आयोजन
बैतालपुर के चीनी मील ग्राउंड में गुरुवार को सामाजिक सौहाद्र वार्ता का आयोजन पूर्व सांसद के जन्मदिन की पूर्व संध्या में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता शशांक मणि के संबोधन के साथ हुआ। शशांक ने लखनऊ से वीडियो कॉल के जरिए महिलाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि देवरिया को देवों की भूमि कहा जाता है लेकिन यह देवीयों की भूमि भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है क्योंकि वही एक हैं जो पैसे का मोल समझती हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के हित में भी योगदान देना जानती है। शशांक जी ने कहा कि वह अपने परिवार और अपनी बेटियों को भी यहां कि महिलाओं से सीखने के लिए कहते रहते हैं।
सम्मान समारोह के तहत लगभग 50 भारतीय सेना के लोगों को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी गण और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

6 minutes ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

22 minutes ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

32 minutes ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

5 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

6 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

6 hours ago