आल इंडिया पोस्टल रेसलिंग चैंपियनशिप में संजय राय का दिखा जलवा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l लखनऊ के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्पोर्ट्स ऐथारटी आफ इंडिया के खेल परिसर में, चल रही 35 वीं आल इंडिया पोस्टल रेसलिंग चैंपियनशिप में पुरे देश से लगभग पन्द्रह प्रदेशो की टीम प्रतिभाग कर रही है।जिसके अन्तर्गत आज ग्रिको रोमन स्टाईल के सभी भार वर्ग की कुश्ती हुई है,जिसमें 63 किग्रा भार वर्ग ग्रिको रोमन स्टाईल में गोरखपुर के पहलवान संजय राय ने हरियाणा के पहलवान अंकित को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 65 किग्रा भार वर्ग फ्री स्टाइल में अपने प्रतिद्वंद्वी महाराष्ट्र के पहलवान आनंद को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।
जिसके बाद संजय राय को फ्री स्टाइल बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
गोरखपुर में संजय राय के इस उपलब्धि पर वी के वर्मा पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर परिक्षेत्र, आर बी चौधरी निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर परिक्षेत्र,मनीष कुमार प्रवर अधीक्षक डाकघर गोरखपुर मंडल, चंद्र विजय सिंह क्रीड़ा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे,अनिल कुमार सिंह अधिकारी सेंट्रल जी एस टी, जनार्दन सिंह यादव उत्तर प्रदेश केसरी,अजय राय पार्षद,पवन कुमार गुप्ता पत्रकार,मनोज अग्रहरि समाज सेवी,आर यस चंद , अमरेन्द्र राय एम डी ऐंथम हेल्थ केयर, रघुवंश हिंदू राष्ट्रीय संयोजक विश्व का सबसे लंबा तिरंगा समिति,योगेश कुमार पटेल मंडलीय मंत्री बी पी ई एफ ,ए के सिंह मंडलीय मंत्री एन एफ पी ई, नरेंद्र कुमार सिंह एस पी अरविंद कुमार सुमन क्षेत्रीय मंत्री,संजय तिवारी पीआरआई, विजय कुमार राय,लालजी प्रसाद,रामनक्षत्र यादव, जनार्दन सिंह समाजसेवी,बी यन सिंह हितेंद्र यादव, डॉ अमित मिश्रा,संजय शुक्ला समाजसेवी, धन्नंजय राय,सुनील कुमार सिंह, दिनेश शरण पांडेय,राजीव पांडेय,नीरज गुप्ता विजय कुमार,अजय यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय कुमार पांडेय प्रवर पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर गोरखपुर ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बता दें कि संजय राय ने इससे पहले भी राष्ट्रीय सर्विसेज कुश्ती और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर भेजा टर्मिनल, जानिए क्या रही वजह

वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…

7 minutes ago

लखनऊ में सिनेमा का महाकुंभ!

AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…

16 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा, बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…

6 hours ago