बुलेट और पल्सर के आमने-सामने की टक्कर में एक मौत, चार घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तरकुलवा थाना क्षेत्र के परसौनी मोड़ के समीप बुलेट और पल्सर के आमने-सामने टक्कर में एक बेल्डर की दर्दनाक मौत हो गई।अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया।जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
कुशीनगर जनपद अंतर्गत चौरा थाना क्षेत्र के मोगलही निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा 35 वर्ष पुत्र राम ध्यान चेन्नई में बेल्डर का काम करते थे।दो दिन पूर्व वह दीवाली का पर्व मनाने के लिए घर आये थे।बुधवार शाम को अपने दोस्त अर्जुन 25 वर्ष पुत्र हीरालाल व लालबाबू 26 वर्ष पुत्र बृजनारायण के साथ पल्सर गाड़ी से किसी काम से तरकुलवा की ओर जा रहे थे।उसी दौरान तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी संजय पांडेय 32 वर्ष पुत्र सुरेश पांडेय अपने दोस्त चौरा थाना के सोनबरसा निवासी सोनू यादव 35 वर्ष पुत्र दीनानाथ यादव के साथ तरकुलवा से दीवाली पर्व हेतु बाजार से समान खरीद कर वापस अपने घर लौट रहे थे।अभी वह तरकुलवा थाना क्षेत्र के परसौनी मोड़ के समीप पहुंचे थे कि दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिसमे धर्मेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।दोनो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंच तरकुलवा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्मेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।और घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा भिजवाया।जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।उधर धर्मेन्द्र की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ज्ञानती देवी समेत परिजनों दहाड़ मारकर रोने लगे। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि घटनास्थल पर एक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।अन्य घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

2 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

11 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

12 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

12 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

12 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

13 hours ago