ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबन्धन विषयक, एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषयक एकदिवसीय, उन्मुखीकरण व कार्यशाला का आयोजन, जिला पंचायत रिसोर्स केंद्र रविन्द्र नगद धूस में किया गया। उक्त कार्यशाला में जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी शामिल हुए।
विदित हो कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अन्तर्गत ग्राम, पंचायतों में उनकी कार्ययोजना के अनुसार कार्यों को सुचारू व सुसंगत तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने हेतु जनपद की 116 ग्रामों में, जिन्हें उनकी कार्ययोजना के अनुसार धनराशि निदेशालय से प्राप्त करायी जा चुकी है, उन विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०), खण्ड प्रेरक, ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम प्रधान तथा नवनियुक्त कंसलटिंग इंजीनियर का प्रशिक्षण / कार्यशाला आयोजित की गयी ,जिसमें विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०), खण्ड प्रेरक, ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम प्रधान तथा नवनियुक्त कंसलटिंग इंजीनियर के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा कि, गांव को स्वच्छ रखें। कचड़े के निस्तारण हेतु ई रिक्शा द्वारा लोगो के घर घर जाकर कचड़ा का एकत्रीकरण करें। सूखा व गीला कचड़ा को अलग अलग एकत्रीकरण व निस्तारण करें। हर ग्राम में न्यूनतम एक कचड़ा निस्तारण केंद्र हो। गांव में कई जगह कचड़े को ना फेंका जाए, बल्कि कचड़ा निस्तारण हेतु जगह का निर्धारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्वनिर्भर बनें, लोग स्वच्छता के अनुशासन का पालन करें। गांव में बच्चों के खेलने के लिए पार्क, युवाओं को दौड़ने के लिए मैदान व पुस्तकालय की व्यवस्था हो।
उक्त प्रशिक्षण को प्रदीप श्रीवास्तव, यूनिसेफ एवं महिम कुमार, स्टेट कन्सलटेन्ट, पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान की गयी।
यह कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति व कार्यशाला में उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर0 एस0 गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर अभय यादव, नन्द कुमार मिश्र व बबीता सिंह, जिला समन्वयक, कुशीनगर एवं कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

40 minutes ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

2 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

2 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

2 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 hours ago