सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मण्डल की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सिचाई विभाग के डाकबंगले किया गया। भाजपा नेता संजय तिवारी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करें। इस दौरान प्रत्येक बूथों में दीवार लेखन तथा पांच जगहों पर कमल का निशान बनाने का काम करें। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं समेत देशहित में किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
मण्डल प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर फिर से जीत कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव ने कार्यशाला में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू, ओमप्रकाश यादव आदि ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर नितेश चौबे,पुनीत यादव,धनन्जय चतुर्वेदी,विनय पाण्डेय,अनूप उपाध्याय,रविशंकर मिश्र,अनूप मिश्रा दीपक श्रीवास्तव,कृष्णकांत तिवारी,अनिल ठाकुर,छोटेलाल गुप्ता,भोला बाबा,राघवेंद्र पासवान,विनय तिवारी,अजय गौतम,विपिन चन्द्रा आदि मौजूद रहे।
डॉ. सतीश पाण्डेय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मानव जीवन एक निरंतर गतिमान यात्रा है, जिसमें हर…
कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनुष्य का जीवन किसी सीधी रेखा की तरह नहीं…
रांची ( राष्ट्र की परम्परा) ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)विश्व दिव्यांता दिवस के उपलक्ष्य में "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं…
“उंगलियों पर हल होने वाला सवाल और भविष्य के प्रशासकों की तैयारी का सच” मसूरी…
जब अधर्म ने तोड़ी सभी सीमाएँ और धर्म की पुनर्स्थापना का संकल्प जागा पिछले एपिसोड…