एक दिवसीय रोजगार मेले का किया गया आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय कुशीनगर के तत्वाधान में विकास खण्ड हाटा कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें निजी क्षेत्र के 7 कंपनियां सम्मिलित हुई। इस रोजगार मेले में-257 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 109 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिसमें ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड-20, टिमलीज सर्विस प्राइवेट लिमिटेड-15, पशुपतिनाथ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड-11, ओरिएंट इलेक्ट्रॉनिक सेल एंड सर्विस-12, हाइटेक मैनेजमेंट सर्विस-11, रामाया हेल्थ केयर-26 एवं लाइव लाइट फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड-14 का चयन हुआ।
रोजगार मेले में खंड विकास अधिकारी हाटा, जितेंद्र जायसवाल, तुलसी यादव, परवेज, प्रशांत कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

5 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

10 hours ago