संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में धनघटा तहसील के विकास खण्ड हैसर बाज़ार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में विधायक प्रतिनिधि धनघटा लक्ष्मी नारायन दुबे व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी ग्रीन कॉल टेक्रोलॉजी, एल आई सी इंडिया, बाइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, सफायर हेल्थ सोल्युशन, केस कोर्ष, उषा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, वर्धमानलिमिटेड, श्रृष्टि सेवा संसथान, लावा मोवाइल्स व एस सेवेन प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 11 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 379 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 154 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, रोज़गार मेला प्रभारी राजेश कुमार, केंद्र प्रबंधक भीम कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलमान एवं अन्य उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…
दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…
काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…