एक दिवसीय समसामयिक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कृषि परियोजनान्तर्गत ग्राम रमपुरवा विकास खंड मिहींपुरवा में पौध संरक्षण अनुभाग अंतर्गत “खरीफ फसलों में कीट-रोग प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय समसामयिक कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के एम. सिंह ने की , जिसमें उन्होंने खरीफ फसलों में पोषण तत्व एवं खरपतवार प्रबंधन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कृषकों से धान की सीधी बुवाई एवं उसके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने प्रशिक्षणार्थियों को फसलवार बीजोपचार का महत्त्व समझाया जिससे कम लागत में ही खरीफ फसलों को बीज जनित बीमारियों से रोगमुक्त रखा जा सके। उन्होंने बताया कि स्ट्रेप्टोमाईसिन सल्फेट 90% + टेट्रासाईक्लिन हाइड्रोक्लोराइड 10% 4 ग्राम प्रति 25 किलो बीज के साथ कार्बेंडाजिम 50% डब्ल्यू.पी. 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से बीजशोधन करने से धान में जीवाणु झुलसा, झोंका, भूरा धब्बा, शीथ ब्लाइट एवं हल्दिया रोग प्रकोप से बचा जा सकता है। जबकि अरहर, मूंग एवं उड़द में उकठा की समस्या से बचाव हेतु 4-5 ग्राम ट्राइकोडर्मा प्रति किलो बीज की दर से शोधन करना चाहिए साथ ही 2.5 किलो ट्राइकोडर्मा को 60 से 65 किलो गोबर की खाद में मिलाकर 1 सप्ताह बाद प्रति हे. की दर से खेत की तैयारी के समय भूमि में मिलाना चाहिए। वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने धान की उन्नत रोगप्रतिरोधक किस्मों एवं उनकी विशेषताओं के बारे में समस्त जानकारी दी। कार्यक्रम में लच्छी राम, धर्मेंद्र कुमार, भग्गू, चुन्ना लाल, जयप्रकाश, सविता, लीला वती, रीना देवी, किशनी, इंद्रानी, जगदीशनी समेत कुल 70 सेवकालीन प्रशिक्षणर्थियों ने प्रतिभाग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

37 seconds ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

1 hour ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

14 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

15 hours ago