कार से बिहार जा रही 17 पेटी बंटी-बबली के साथ एक गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी, पुलिस टीम व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में शनिवार को देर शाम एक कार से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को बरामद करने के साथ एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल हुई। जब तस्कर बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला ही था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक कार से अवैध शराब की खेप को तस्कर बिहार ले जाने वाला है। सूचना पर सक्रिय हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने टीम बना कर घेरे बंदी की, टीम में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह, उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी सदानंद पटेल, आरक्षी विरेन्द्र सिंह, आरक्षी बाबूराम कुशवाहा को सलेमगढ़ चौराहे पर लगाया तो दूसरी ओर आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र 4, अमरनाथ काश्यप, हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे मय टीम उक्त कार के प्रतीक्षा में लगे रहे। तभी एक कार तेज गति से आते हुए दिखी। कार चालक ने पुलिस टीम से आपने को घिरा देख गाड़ी खड़ा कर भागने लगा कि उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव व आरक्षी सदानंद पटेल ने बीच बाजार में भीड़ के बीच लगभग पांच सौ मीटर तक दौड़ाते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के सिवान जिले के बदरजीमी थाना के बडहड़िया निवासी राकेश पुत्र रवींद्र सिंह की कार से सत्रह पेटी देशी शराब बंटी-बबली बरामद हुई। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस ने मय वाहन अभियुक्त को थाना लाकर विधिक कार्यवाही में जुटी थी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

1 hour ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

1 hour ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

4 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

6 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

7 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

7 hours ago