कोलवाली के पास स्थित समय माता मंदिर में स्नैचिंग करती एक धराई, 3 फरार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अर्न्तगत बरदहियाँ पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित माता समय महारानी मंदिर परिसर में घोरखाल निवासी बंशराज मौर्य पुत्र विपत मौर्य के पोते के मुण्डन संस्कार के दौरान 70 वर्षीय महिला बासमती देवी पत्नी स्व. राम अवध मौर्य के गले से मंदिर पश्चिमी गेट से बाहर निकलते समय गले की चेन किसी ने खींच लिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त कोतवाली खलीलाबाद के मुहल्ला घोरखल निवासी वंशराज मौर्य के पोते का मुण्डन संस्कार चल रहा था। समय मंदिर परिसर में सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने के कारण चैन स्नैचिंग गैंग मौका देख कर उक्त घटना को अंजाम दिया।
बताया गया है कि मन्दिर के पश्चिम दीवाल के पास मुण्डन संस्कार होता है।
जानकारी होने पर परिजनों एक महिला को पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया जबकि उसकी तीन साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं। जानकारी के अनुसार पकड़ी गयी उक्त महिला का गैंग भीख माँगते हुए रेकी कर करता है और मौका मिलते ही हाथ साफ कर लेता है।
घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

31 minutes ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

3 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

3 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

4 hours ago