कभी मनमाफिक होटलों मे काट रहे थे मलाई, अब हथकड़ी मे हो सकती है कलाई

पी डब्लू डी विभाग ने उठाया कठोर कदम, करोड़ों के घोटाले में 13 जेई के खिलाफ जांच के दिये आदेश

आजमगढ़/लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने गाजीपुर के 21 करोड़ रुपये के सड़क घपले में 13 अवर अभियंताओं के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जांच सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम-7 के तहत होगी। इसमें दोषी पाए जाने पर बर्खास्तगी तक का प्रावधान है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में हाल ही में घोटाला सामने आया है। इसमें शासन की बिना स्वीकृति 166 सड़कों पर रकम खर्च दिखाई गई हैं। यह गड़बड़ 2019-20 और 2020-21 में की गई। इन दो वर्षों में 38 करोड़ रुपये का फंड डायवर्जन किया गया, इसमें 21 करोड़ रुपये ऐसे कामों पर खर्च दिखाए गए हैं, जो स्वीकृत ही नहीं थे। जबकि, शेष 17 करोड़ रुपये का डायवर्जन स्वीकृत सड़कों पर बताया जा रहा है। वाराणसी के मुख्य अभियंता कार्यालय की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस अनियमितता की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद शासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरे मामले में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के स्तर से अवर अभियंता अनिल वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अरविंद यादव, सुभाष राम, राजेश कुमार, कन्हैया पांडेय, मनीष शुक्ला, नदीम खान, अनंत लाल, वीरेंद्र कुमार, चंदन वर्मा, एसएन शर्मा और सेवानिवृत्त अवर अभियंता ओपी तिवारी के खिलाफ जांच के आदेश हुए हैं। शासन पहले ही तत्कालीन अधिशासी अभियंता और 4 सहायक अभियंताओं के खिलाफ जांच के आदेश दे चुका है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago