25 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के मोलनापुर पुल के समीप 25 हजार ईनाम घोषित गैंगस्टर को एसओजी टीम ने धर दबोचा।
बताते चलें कि बीते वर्ष सितंबर माह में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कठेरवा ग्राम निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुत्र रामलखन सिंह के यहां चोरी की वारदात हुई थी। इस घटना में चोर घर से लाइसेंसी बंदूक व गृहस्थी के समान सहित लाखों रुपए की संपत्ति समेट ले गए थे। पुलिस विवेचना में इस घटना में शामिल हरिकेश व ऋषिकेश पुत्रगण स्व० वीरेंद्र सिंह एवं ऋषिकेश की पत्नी सिंधू देवी तथा माता गायत्री देवी सभी मूल निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर, अमित राजभर पुत्र दिनेश ग्राम खनियरा थाना देवगांव तथा प्यारेलाल प्रजापति पुत्र लालचंद निवासी ग्राम गोड़ासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर, सहित अन्य कईयों के नाम प्रकाश में आए। साथ ही जानकारी मिली कि यह गैंग मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने चिन्हित किए गए सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस मामले में फरार चल रहे आसिफ पुत्र अयाज पर 15 हजार तथा प्यारेलाल प्रजापति पर 25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किए गए। ईनाम घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की एसओजी टीम को भी लगाया गया था। सोमवार की सुबह एसओजी टीम को सूचना मिली कि 25 हजार ईनामी अपराधी प्यारेलाल प्रजापति निवासी ग्राम गोड़ासन थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर को देवगांव कोतवाली क्षेत्र में मोलनापुर पुल के समीप गिरफ्तार कर लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

13 hours ago