संगीत कार्यशाला के छठवें दिन विद्यार्थियों को लोक भजन सिखाया गया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के ललित कला एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 13 दिवसीय कार्यशाला के छठवें दिन, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने पारंपरिक बिदेशिया की बारीकियों को समझते हुए बहुत ही मनोयोग से अभ्यास किया।लोकगीत की पारंपरिक विधा को विस्तार देते हुए कार्यशाला के प्रशिक्षक एवं पूर्वांचल के लोकप्रिय लोकगायक राकेश उपाध्याय ने रविवार को एक लोकभजन लिखवाया और सिखाया वही बच्चों ने उसी भाव में अभ्यास किया,जिसके बोल थे-कान्हा बिना सुन लागे जमुना किनरवा हे ऊधौ बाबा ना लागे मोर मनवाँ।आज कार्यशाला में गोरखपुरिया भोजपुरिया परिवार के सदस्य नरेन्द्र मिश्र एवं विकास श्रीवास्तव पधारे,उन्होंने अपनीं ओर से भी बच्चों को स्वल्पाहार देकर मुह मीठा कराया एवं सभी प्रकार के लोकगीतों को सुना।मुख्य प्रशिक्षक राकेश उपाध्याय के साथ सहयोग में गोपाल पांडेय एवं सूरज कुमार रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

4 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

12 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

37 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

44 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

2 hours ago