फैसिलिटेशन सेंटर पर प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस को भी चुनाव में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चल रहा है। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को डाक मत पत्र एवं ईडीसी से मतदान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इसी क्रम में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के कक्ष संख्या -01 में विधानसभा मेहदावल का फैसिलिटेशन सेंटर बना है जबकि विज्ञान संकाय में खलीलाबाद एवं धनघटा विधानसभा का फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है। फैसिलिटेशन सेंटर पर आज प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस को विधानसभा खलीलाबाद में 86, विधानसभा धनघटा में 57 कार्मिकों के द्वारा डाक मत पत्र से मतदान किया गया, जबकि विधानसभा मेहदावल के 35, विधान सभा खलीलाबाद के 11 तथा धनघटा के 23 कार्मिकों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (EDC) के लिए प्रारूप-12 क पर आवेदन किया गया, जिसके क्रम में संबंधित कार्मिकों को प्रारूप-12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है, जिसके आधार पर संबंधित कार्मिक अपने निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ई0वी0एम0 से मतदान करेंगे। फैसिलिटेशन सेंटर दिनांक 19 मई तक संचालित रहेंगे। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिक डाक मत पत्र से मतदान हेतु अपनी एपिक एवं निर्वाचन ड्यूटी आदेश की छाया प्रति के साथ प्रारूप-12 पर आवेदन अपने विधानसभा के फैसिलिटेशन सेंटर पर आवेदन कर डाक मत पत्र से मतदान कर सकते हैं। इसी प्रकार जो कार्मिक प्रारूप 12 क पर अपनी एपिक एवं निर्वाचन ड्यूटी आदेश के साथ आवेदन करेंगे, उनको प्रारूप-12 ख पर निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र प्राप्त होगा, जिससे वह अपनी निर्वाचन ड्यूटी वाले बूथ पर ईवीएम से मतदान कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

1 hour ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

2 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

2 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

2 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

2 hours ago