विधिक साक्षरता शिविर में दी गई विधियों की जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार मेहदावल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न हुआ। विधिक साक्षरता शिविर का संचालन तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने किया।
शिविर को संबोधित करते हुए अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकार के बारे में साक्षर होना जरूरी है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से प्रतिरक्षा विषय पर बताते हुए उन्होंने कहा कि समस्त विभाग, कार्यालय, अधिकरण/संस्था में यौन उत्पीड़न के रोकथाम के लिए कमेटी का गठन किया गया है, किसी भी महिला के साथ यदि इस प्रकार की घटना घटती है तो वह या तो कार्यालय स्तर पर अथवा जिले स्तर पर गठित कमेटी को अपनी गोपनीयता बरकरार रखते हुए शिकायत कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने जिला प्राधिकरण में संचालित हो रहे प्री-लिटिगेशन सिस्टम एवं एडीआर तंत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी के परिवार में किसी भी प्रकार की वैवाहिक अथवा अन्य मतभेद हैं। जिसमे यदि वह कानूनी तरीके से समाधान करवाना चाहते हैं तो पक्षकार ऐसे मामलों को जनपद न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता सेंटर में प्री-लिटिगेशन के रूप में दायर करके मामले का निस्तारण करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में किसी भी पक्ष का कोई शुल्क नहीं लगता था होने वाले फैसले को न्यायालय की डिक्री के समान समझा जाता है। निर्धन, अनुसूचित, जनजाति, श्रमिक, बेगार के शिकार व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे, विकलांग, बाद सूखा, भूकंप आदि दैवीय आपदाओं से पीड़ित व्यक्तियों को किसी भी प्रकार की निःशुल्क कानूनी सहायता प्राधिकरण के तरफ से प्रदान की जाती है। समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन भी प्राधिकरण कराता है। इसके अतिरिक्त अपर जिला जज द्वारा घरेलू हिंसा एक्ट, न्यायिक अलगाव, गुजारा भत्ता, महिलाएं और संपत्ति का अधिकार, पॉक्सो एक्ट इत्यादि तमाम अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में तहसीलदार मेहदावल आनंद कुमार ओझा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राय सहित राजस्व कर्मी एवं आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

4 minutes ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

7 minutes ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

10 minutes ago

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना पर मंथन, गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के प्रकाशन और प्रसार पर जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…

16 minutes ago

मां की डांट से नाराज आठ वर्षीय बालक घर से निकला, दो घंटे में पुलिस ने खोज निकाला

ठूठीबारी पुलिस की तत्परता से सकुशल मिला रवि, परिजनों ने जताया आभार महराजगंज (राष्ट्र की…

16 minutes ago

चार साल से लंबित रॉयल्टी विवाद पर ठेकेदारों का फूटा गुस्सा, सरकार से कार्रवाई की मांग

खनिकर्म विभाग पर ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग लखनऊ (राष्ट्र…

20 minutes ago