पराक्रम दिवस के अवसर पर,सड़क सुरक्षा के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु विशाल मानव श्रृंखला भी बनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा एवं उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि कर किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने नेताजी के जीवन की अनेकों कृतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
उसके पश्चात सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमे विद्यालय के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेकों नारे जैसे सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा, दुर्घटनाओं से तब बच पाएंगे, जब नियमित सीट बेल्ट लगाएंगे, दुर्घटनाओं से बनाये रखना है दूरी, हेलमेट पहनना है जरूरी, आदि नारे लगा रहे थे। इस बीच सभी बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़े एक विशाल मानव श्रृंखला भी बनाए ।
इसके पश्चात विद्यालय में छोटे बच्चों के भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्टोरी टेलिंग, पोयम रेसिटेशन इत्यादि के कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में यातायात सुरक्षा पर बच्चो ने बड़ी ही मनोहारी प्रस्तुति की, जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। नन्हें मुन्ने बच्चो के पोस्टर मेकिंग द्वारा भी लोगो को संदेश देने के प्रयास किए गए थे।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ श्रीप्रकाश मिश्र इस कार्यक्रम में नही आ सके परन्तु नन्हें मुन्ने बच्चों के क्रियात्मक एवं मनोहारी प्रस्तुति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु साधुवाद दिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago