सावन की अंतिम सोमवारी पर एसपी ने किया सोमनाथ मंदिर का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर ने सोमवार को कोतवाली स्थित सोमनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर प्रांगण, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, मेडिकल सहायता केंद्र, आपातकालीन सेवाएं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड और सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसपी ने CCTV कैमरों की निगरानी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने और यातायात नियंत्रण हेतु तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा। साथ ही, पार्किंग स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

5 minutes ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

19 minutes ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

2 hours ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

2 hours ago

संत कबीर नगर: मगहर हाईवे पर कूड़ा डंपिंग से बढ़ा खतरा, धुएं-राख से लोग परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर के नगर पंचायत मगहर क्षेत्र में…

2 hours ago

JNU में देर रात हिंसक झड़प, ABVP का पथराव का आरोप

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के Jawaharlal Nehru University में एक बार फिर…

2 hours ago