धनसारी गांव में दरिंदगी की हद पार — पत्नी और प्रेमी ने मिलकर युसूफ को बांधा, पेट चीर डाला और तेजाब से जलाया

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) के थाना छर्रा क्षेत्र के धनसारी गांव में 28 वर्षीय युसूफ खां की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युसूफ को पहले दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए, फिर धारदार हथियार से पेट पर कई वार कर उसकी मौके पर ही जान ले ली गई।

हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए दरिंदों ने उसके पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। चेहरा इस कदर झुलसाया गया कि पहचानना मुश्किल हो गया। सिर के बाल तक जला दिए गए और शव को गांव जखेरा के एक बंद पड़े ईंट-भट्ठे की झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां वह चार दिन तक पड़ा रहा और सड़ने-गलने लगा।

पुलिस को शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए। कपड़े और चप्पल देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त युसूफ के रूप में की।

मृतक के पिता भूरे खां ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने मिलकर की है। युसूफ 29 जुलाई को मंडी में पल्लेदारी के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अब शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ममेरे भाई मुबीन सैफी ने खुलासा किया कि दानिश ने पहले काम दिलाने के बहाने युसूफ से दोस्ती की और घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसका तब्बसुम से अवैध संबंध बन गया। आरोप है कि दोनों ने इसी रिश्ते के चलते हत्या की साजिश रची।

शादी को नौ साल हुए थे और युसूफ के दो छोटे बेटे असलान (6) और अदनान (4) हैं। परिवार का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से तब्बसुम का व्यवहार बदल गया था और वह अक्सर दानिश से फोन पर लंबी बातें करती थी, जिसका युसूफ विरोध करता था।

सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान से हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पूरा सच सामने आएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

5 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

5 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

6 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

6 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 hours ago