बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना रिसिया बेलासपुर गाँव निवासी एक वृद्ध की मौत लगभग सवा दो वर्ष पहले हो गई थी। परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में चचेरे भाई ने जमीन के लालच में वृद्ध की हत्या का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर वृद्ध के शव को कब्र से खोदा गया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेलासपुर गांव निवासी हुकुम अली (70) पुत्र इंसान अली की सवा दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद चचेरे भाइयों ने मृतक की पुत्री के पोते पर जमीन धोखाधड़ी कर लिखवाने और हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान कोर्ट ने शव पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। जिस पर गुरुवार सदर एसडीएम सुभाष सिंह धामी और रिसिया थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। एएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर लगभग सवा दो वर्ष बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…