वन महोत्सव के चौथे दिन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ भावनात्मक पौधारोपण

मातृसम्मान और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। वन महोत्सव 2025 के चौथे दिन रूपईडीहा रेंज अंतर्गत बक्शीगांव बीट के चकिया कक्ष सं. 14, प्लाट-2, रकबा 10 हेक्टेयर भूमि पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करना है। अभियान के तहत लोग अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने कहा, “एक पेड़ माँ के सम्मान में लगाना केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि जीवन और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम है। यह अभियान प्रकृति और परिवार दोनों से जुड़ाव की भावना को जागृत करता है।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संदीप जयसवाल, एसएसबी शिवपुरा के कंपनी कमांडर रुपेश कोलप, एसएसबी बक्शी फारेस्ट के कंपनी कमांडर लाल जी, प्राथमिक विद्यालय बक्शीगांव के प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम यादव, बूथ अध्यक्ष रीना, ग्रीन चौपाल सदस्य भाग्यवन्ती, ममता शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, पूर्व प्रधान विश्वेश्वर प्रसाद, राम निवास यादव, प्रदीप आर्य, भूतपूर्व सैनिक मान बहादुर खडका सहित अनेक ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वृक्षारोपण में रोपे गए पौधे

कार्यक्रम के दौरान कचनार, अमरूद, जामुन, बरगद, शीशम, पाकड़, बड़हल, कटहल और नीम सहित कई फलदार एवं शोभाकारी पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन पर्यावरणीय दृष्टि से लाभकारी और स्थानीय जलवायु के अनुकूल किया गया है।

वन विभाग की भागीदारी

पौधरोपण कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी विनय कुमार, वन दरोगा मोहम्मद अरशद, अनंत राम, हरिओम गौतम, विमल कुमार, वन रक्षक ब्रह्मदेव, रविकांत तथा अन्य वनकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इनके साथ मिलकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भी पौधों की सुरक्षा और देखभाल की शपथ ली।

पौध भण्डारा एवं जागरूकता अभियान:

कार्यक्रम के अंत में बच्चों और ग्रामीणों के बीच “पौध भण्डारा” के माध्यम से सैकड़ों पौधे वितरित किए गए। साथ ही, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, वृक्षों की उपयोगिता और उनकी देखभाल से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

3 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

6 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

6 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

6 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

17 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

18 hours ago