अध्यक्ष पद के 10 एवं सदस्य पद के वीरेन्द्र सहित 126 नाम निर्देशन पत्र जमा
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के चौथे दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 17 नामांकन पत्र क्रय किये गयेl जबकि सदस्य पद हेतु 17 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 19 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 05 नामांकन पत्र क्रय किया गया, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 07 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 22 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 05 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 16 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इसी प्रकार नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 व सदस्य पद हेतु कुल 11 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु 02 नामांकन पत्र एवं सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 02 नामांकन पत्र लिये गये एवं सदस्य पद हेतु 10 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इस प्रकार जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 46 एवं सदस्य पद हेतु कुल 107 नामांकन पत्र क्रय किये गये।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 02 एवं सदस्य पद हेतु 38 तथा नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतुु 02 एवं सदस्य पद हेतु 16, नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 24, नगर पंचायत मेंहदावल में सदस्य हेतु 21, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 06, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु 04 एवं सदस्य पद हेतु 18 एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार में सदस्य पद हेतु 02 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में सदस्य पद हेतु 01 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन कियाl
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…