घर में घुसा विशालकाय अजगर , वन विभाग के वाचर ने ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जंगल से सटे आनंद नगर बड़खड़िया गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में गुरुवार को लगभग 15 फीट का विशालकाय अजगर घुस गया। इससे परिवार में दहशत फैल गई। और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के आनंदनगर बड़खड़िया गांव निवासी ब्रिजा पासवान के घर में गुरुवार की सुबह एक विशालकाय अजगर दिखा। परिवार के लोगों को अजीब आवाज सुनाई पड़ी। जिस पर सभी ने देखा तो घर में एक अजगर बैठा था। अजगर को देख कर परिवार के लोग डर गये और शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। अजगर के घर में होने की सूचना गांव में फैली तो अजगर को देखने के लिए गांव की भारी भीड़ इकट्ठा हो गए। लोगों ने गांव के लोगों ने सूचना वन विभाग को दिया। मौके पर पहुचे वन विभाग के वाचर सुनील ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत करने के बाद अजगर पकड़ पाया।
लोगों ने अजगर को पकड़वा कर बोरी में बंद कर दिया। वन कर्मी ने अजगर को कब्जे में लेकर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा ने बताया कि अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट है, वह काफी विशालकाय था।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

18 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

3 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

3 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

3 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

4 days ago