सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु शिविर आयोजित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश देवेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास गोस्वामी द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में सर्वाइकल कैंसर विषयक एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0 चौधरी ने करते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर के लिए संभावित मरीजों का चिकित्सा परीक्षण, स्क्रीनिंग, पैप स्मीपर के साथ दवा, इलाज परामर्श की सभी सुविधा जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की सर्वाइकल कैंसर एक प्रकार का कैंसर हैl जो गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होता हैl गर्भाशय का निचला हिस्सा जो योनि से जुड़ता है। यह आमतौर पर मानव पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के लंबे समय तक संक्रमण के कारण होता है, जो यौन संचारित संक्रमण है। हालाँकि, यह भी एक प्रकार का कैंसर है जिसे अत्यधिक रोका जा सकता है। आप नियमित स्क्रीनिंग टेस्ट और एचपीवी संक्रमण से बचाव करने वाला टीका प्राप्त करके सर्वाइकल कैंसर के विकास के अपने जोखिम को बहुत कम कर सकते हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में पता चल जाए, तो इस घातक कैंसर से बचने की संभावना अधिक होती है। धूम्रपान छोड़ने, नियमित रूप से व्यायाम, सुरक्षित यौन संबंध, नियमित पैप स्मीयर या स्क्रीनिंग, आहार परिवर्तन इत्यादि के जरिए इस कैंसर से बचाव किया जा सकता है।
इस अवसर पर अधीक्षक डा0 महेश प्रसाद, डा0 संतोष त्रिपाठी, डा0 सुनील कुमार, डा0 शशि सिंह, प्राधिकरण से जय शंकर, पराविधिक स्वयं सेवक शैलेंद्र, मुलायम सिंह समेत महिला विभाग के चिकित्सकगण, महिला स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्री आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

4 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

4 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

4 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

4 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

4 hours ago